Ghansyam Sharma / Tue, Aug 25, 2026 / Post views : 31
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
साइबर अपराधों की रोकथाम और शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कोण्डागांव पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने अधिकारियों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए साइबर सुरक्षा विषय पर क्विक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना विजेता रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अन्य अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
क्विज में मुख्य नगरपालिका अधिकारी चिन झा, तहसीलदार माकड़ी अंकुर रात्रे, जिला समन्वयक अधिकारी मानव विश्वास और महिला एवं बाल विकास विभाग की रेणु ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।
अधिकारियों को फर्जी फोन कॉल, संदिग्ध लिंक, मोबाइल एप्लीकेशन, सोशल मीडिया ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, ओटीपी एवं यूपीआई संबंधी धोखाधड़ी से बचने की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने साइबर जागृति अभियान का क्यूआर कोड स्कैन कर सेल्फी ली और सभी से सतर्क रहने की अपील की।
इसी क्रम में एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा में भी साइबर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। बैंक कर्मचारियों को फर्जी बैंक कॉल, केवाईसी अपडेट, ओटीपी/यूपीआई फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया ठगी से बचाव के उपाय बताए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन