Ghansyam Sharma / Thu, Aug 28, 2025 / Post views : 140
केशकाल । पत्रिका लुक
जिले के केशकाल क्षेत्र के कोहकामेटा गांव में पुलिस वाहन से अवैध सागौन लकड़ी पकड़े जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात लगभग 9 बजे ग्रामवासियों ने वाहन क्रमांक CG 03-9778 को रोककर जांच की, जिसमें 11 नग इमारती सागौन के लट पाए गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और वन विभाग के कुछ अधिकारी मिलीभगत से लकड़ी की तस्करी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि विभाग दबाने का का प्रयास कर रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने वाहन को कब्जे में लेकर फॉरेस्ट विभाग कार्यालय में खड़ा करा दिया और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन