Ghansyam Sharma / Thu, Oct 15, 2026 / Post views : 11
रायपुर । पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के सभी शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए iGOT कर्मयोगी पोर्टल पर दो ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम अनिवार्य किए हैं। इस संबंध में 14 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, कार्य-संस्कृति में सुधार लाने और अधिकारियों-कर्मचारियों की कार्यक्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मिशन कर्मयोगी के तहत यह निर्णय लिया गया है। सभी राजपत्रित एवं अराजपत्रित शासकीय सेवकों को 31 अक्टूबर 2026 तक दोनों पाठ्यक्रम पूरे करने होंगे।
ये दो पाठ्यक्रम करना अनिवार्य
1. कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन
2. Stress Management through Meditation and Yoga Nidra (ध्यान एवं योग निद्रा के माध्यम से तनाव प्रबंधन)
सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश की प्रतिलिपि शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों और कलेक्टरों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन