Ghansyam Sharma / Sat, Aug 9, 2025 / Post views : 156
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( मो. शकील सिद्दीकी)
छत्तीसगढ़ सरकार की रामलला दर्शन योजना के तहत कोंडागांव जिले से 51 श्रद्धालु अयोध्या और काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कर लौटे। योजना में 25% शहरी और 75% ग्रामीण नागरिकों को निःशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाता है, जिसमें यात्रा, भोजन और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है। 5 अगस्त को जिला पंचायत संसाधन केंद्र से विधायक सुश्री लता उसेंडी ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। 6 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विशेष यात्रा ट्रेन को रवाना किया। यात्रियों में 15 लोग ऐसे थे जिन्होंने पहली बार रेल यात्रा का अनुभव किया। 7 अगस्त को सभी श्रद्धालु काशी पहुंचे, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका घाट और सारनाथ का भ्रमण किया। 8 अगस्त को अयोध्या में रामलला, हनुमानगढ़ी, दशरथ महल, लता मंगेशकर चौक और सरयू नदी के नये घाट पर महाआरती का आयोजन हुआ। 9 अगस्त को सभी श्रद्धालु विशेष ट्रेन से छत्तीसगढ़ लौटे। सफल और सुखद यात्रा के बाद श्रद्धालुओं ने इस धार्मिक अवसर के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन