Ghansyam Sharma / Tue, Jul 22, 2025 / Post views : 145
बिजली के खंभों के बीच फंसी कार, नशे में धुत थे सवार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (मो.शकील सिद्दीकी)
नेशनल हाईवे 30 पर नारायणपुर चौक के पास मंगलवार 6.55 बजे करीब को एक तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार रायपुर की ओर से कोंडागांव आ रही थी, उसी दिशा से अलग अलग बाइक व स्कूटी सवार महिला व पुरुष आ रहे थे। कार चालक के द्वारा पहले एक बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मारते हुए कुछ दूरी पर स्कूटी सवार एक महिला को भी जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित कार बिजली के दो खंभों के बीच जा फंसी।
कार में सवार तीन युवक भी चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
कार में सवार तीन युवक भी चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे। लोगों ने मौके पर ही उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, घटना जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन