Ghansyam Sharma / Thu, Sep 11, 2025 / Post views : 153
दुःखद समाचार
फरसगांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे 30 पर चिचाड़ी पुल के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन और दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फरसगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन