Ghansyam Sharma / Sat, Jul 12, 2025 / Post views : 170
दुःखद समाचार
बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही मौत
नो एंट्री में ट्रक की एंट्री पर उठे सवाल, हादसे के बाद चालक फरार
कोंडागांव। पत्रिका लुक
जिला मुख्यालय के व्यस्ततम क्षेत्र राम मंदिर के सामने शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज़ रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी
अनुसार मृतक युवक की पहचान मोहित सोनी यूपी निवासी के रूप में बताई जा रही हैं ।
जानकारी के अनुसार, जिस सड़क पर हादसा हुआ वह मार्ग कुछ दिनों पूर्व रिटेनिंग वॉल टूटने के चलते बंद किया गया था। हाल ही में बेरिकेट हटाकर आवागमन शुरू किया गया था। इसी मार्ग से नो-एंट्री के बावजूद एक भारी मालवाहक ट्रक के गुजरने से यह हादसा हुआ, जो अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज़ रफ्तार में था और स्कूटी सवार युवक को कुचलते हुए ट्रक आगे बढ़ गया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, परंतु जब तक कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर चिर घर भेजा गया।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने प्रशासन से सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। वहीं, पुलिस ने घटना की जांच में जुटी हैं साथ ही ट्रक और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन