Ghansyam Sharma / Sat, Jul 5, 2025 / Post views : 195
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव शनिवार को नगर पालिका व यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे व कांग्रेस भवन मार्ग पर लगे फल-सब्जी दुकानों को हटाया। ट्रांसफार्मर के नीचे व सड़क किनारे दुकानों से यातायात बाधित हो रहा था और बारिश में दुर्घटना की
आशंका थी। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र कार्रवाई की। स्थाई दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि दुकान से बाहर सामान न फैलाएं। साथ ही छोटे व्यापारियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। कार्रवाई में नगर पालिका व यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन