Ghansyam Sharma / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 171
केशकाल/विश्रामपुरी। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल शहर से गुजरने वाली राज्य मार्ग क्रमांक स-30 की जर्जर स्थिति के बाद अब बड़ेराजपुर विकासखण्ड के ग्रामीण मार्ग भी बदहाली की मार झेल रहे हैं। ग्राम पंचायत बालेंगा से पातरीपारा को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।
गुरुवार को साप्ताहिक बाजार के दिन इस मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया से लेकर चारपहिया वाहन चालकों को भी इस सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मरम्मत के लिए ऑनलाइन आवेदन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस रास्ते से हरवेल, बालेंगा, पातरीपारा, लिहागांव, पारोंड और मैनपुर जैसे गांव जुड़े हुए हैं। सड़क की खराब हालत से स्कूली बच्चों, मरीजों और बाजार आने-जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन