Ghansyam Sharma / Thu, Aug 14, 2025 / Post views : 143
जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-युवा और नागरिकों ने 14 अगस्त को विकास नगर मैदान से गांधी चौक होते हुए दी देशभक्ति की दौड़
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यादव)
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में, प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2025 को प्रातः 7:30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया।
विकास नगर मैदान से प्रारंभ हुई इस दौड़ का मार्ग घड़ी चौक (नेशनल हाईवे), गांधी चौक, बाजार पारा होते हुए पुनः विकास नगर मैदान में समाप्त हुआ।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, दीपेश अरोरा, कुलवंत सिंह, पूर्व विधायक मोहन मरकाम, तरुण गोलछा, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारियों और नगर के जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक दौड़ में हिस्सा लिया।
जिला कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने छात्रावास के सभी बालक-बालिकाओं और नगर के युवाओं के साथ नशा मुक्ति अभियान के लिए शपथ ग्रहण कराई। शपथ के बाद कलेक्टर ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
दौड़ के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और स्वतंत्रता दिवस के प्रति लोगों का जोश देखते ही बनता
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन