Ghansyam Sharma / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 168
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (सरला यडक)
आदिवासी विकास शाखा सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी अनुसार आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास निर्देश पर अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी एवं सूचारू क्रियान्वयन हेतु जिला स्तर पर तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में जिला स्तरीय समन्वयक (समन्वयक वन अधिकार अधिनियम) एवं एमआईएस सहायक (सहायक वन अधिकार अधिनियम) की नियुक्ति आवेदन आमंत्रित किया जाएगा। यह पद अशासकीय एवं पूर्णतः अस्थायी होंगे एवं निर्धारित तथा नियत की गई अवधि के अंतर्गत सीमित होंगे। अभ्यर्थी कार्यालयीन में कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कोण्डागांव में 15 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के वेब साइट https://kondagaon.gov.in/ पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन