Ghansyam Sharma / Mon, Jul 21, 2025 / Post views : 159
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राम मंदिर तालाब किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग की क्षतिग्रस्त रेलिंग और मिट्टी के बहाव से बनी खतरे की स्थिति अब जल्द दूर होगी। विधायक सुश्री लता उसेंडी के प्रयासों से मरम्मत कार्य के लिए 76 लाख रुपये की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है।
राम मंदिर तालाब के किनारे सुरक्षा के लिए लगाई गई रेलिंग पानी के रिसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे मार्ग किनारे मिट्टी का तेज़ी से अपरदन होने लगा था, जिससे सड़क पर दुर्घटनाएं बढ़ने लगी थीं और यातायात बाधित हो रहा था। नगरवासियों की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए विधायक लता उसेंडी ने शासन से राशि स्वीकृत कराने अथक प्रयास किया।
उनके इस प्रयास को सफल बनाते हुए प्रदेश सरकार ने आवश्यक मरम्मत कार्य के लिए 76 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इस पर नगरवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के प्रति आभार जताया है। नगरवासियों ने विधायक लता उसेंडी के सक्रिय जनप्रतिनिधित्व और संवेदनशील पहल की सराहना की है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन