Ghansyam Sharma / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 228
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान एवं सहयोग हेतु कोंडागांव बीआरसी कार्यालय परिसर में आकलन शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी उपस्थित रहे। इसके साथ ही पार्षद हर्ष गिल, असलम खान, ललित देवांगन, उत्तम पटेल, विकास दुआ एवं पोलटू ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
जिला अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा शिविर में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान की गई। इस अवसर पर 07 बच्चों को विशेष उपकरण प्रदान किए गए। कुल 71 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया।
बारिश के मौसम के बावजूद एपीसी, बीआरपी और सीएसी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। यह शिविर विकासखंड स्तर पर भी आगामी 12 अगस्त 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के दिव्यांग बच्चे भी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन