Ghansyam Sharma / Fri, Jul 18, 2025 / Post views : 170
स्वास्थ्य, शिक्षा और निर्माण कार्यों पर कलेक्टर की पहली प्राथमिकता
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को जिले के दूरस्थ विकासखंड बड़े राजपुर का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक संस्थानों और निर्माण कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित हो, वहीं स्वास्थ्य केंद्र समय पर खुलें और सेवाएं मिलें।
गम्हरी स्कूल का निरीक्षण
विद्यार्थियों को गणवेश और खेल सामग्री देने के निर्देश
निरीक्षण की शुरुआत प्राथमिक शाला गम्हरी से हुई। कलेक्टर ने विद्यालय भवन की स्थिति, शैक्षणिक गतिविधियों और शिक्षकों की उपस्थिति की समीक्षा की। विद्यार्थियों को नया गणवेश पहनने और खेल सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। साथ ही परिसर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के निर्देश भी दिए।
आरआईडीएफ गोदाम का कार्य 20 दिन में पूर्ण करें
गम्हरी में निर्माणाधीन आरआईडीएफ गोदाम का अवलोकन करते हुए कलेक्टर ने ठेकेदार को 20 दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण में देरी पर नाराजगी जताई।
सलना में महतारी सदन निर्माण पर जताई नाराजगी
ग्राम सलना में निर्माणाधीन महतारी सदन भवन का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लापरवाही पाई। इस पर उन्होंने ठेकेदार का अनुबंध निरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
कोसमी स्कूल में सीपेज की समस्या पर जताई चिंता
कोसमी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सीपेज की गंभीर समस्या पर कलेक्टर ने चिंता जताई। उन्होंने भवन की मरम्मत कार्य को प्राथमिकता देने और नवीन भवन के टेंडर कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश आरईएस व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम अंकित चौहान, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सोत्र prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन