Ghansyam Sharma / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 169
नगर सेना की रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव। जिले के चारगांव के समीप एक ग्रामीण नाला पार करते समय तेज बहाव में बह गया। यह घटना गुरुवार शाम लगभग 5 बजे की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम मथनी बेड़ा निवासी बोरझी पोयाम जिला मुख्यालय से लौटते वक्त चारगांव के पास नाला पार कर रहा था, तभी तेज बहाव में संतुलन खो बैठा और बह गया।
घटना की जानकारी आज शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे मिलने पर नगर सेना और आपदा प्रबंधन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बताया जा रहा है कि बीते 12 घंटे से अधिक समय से तलाशी अभियान लगातार जारी है, लेकिन अब तक लापता ग्रामीण का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि भारी बारिश और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने के चलते नदी नाले पार करने से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन