Ghansyam Sharma / Thu, Aug 21, 2025 / Post views : 154
शहरों में हरियाली बढ़ाने "वीमेन फॉर ट्रीज" अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ
रायपुर। पत्रिका लुक
उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने रायपुर के कौशल्या विहार (कमल विहार) में 'वीमेन फॉर ट्रीज' अभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूक होकर हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, विधायक मोतीलाल साहू और महापौर मीनल चौबे मौजूद थे। सभी ने सिंदूर के पौधे लगाकर अभियान का शुभारंभ किया।
अभिनव 'वीमेन फॉर ट्रीज' अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। स्वसहायता समूहों की 2300 से अधिक महिलाओं को अभियान से जोड़ा गया है। ये महिलाएँ चयनित स्थलों पर वृक्षारोपण और पौधों की देखभाल करेंगी। भारत सरकार ने राज्य के नगरीय निकायों में वृक्षारोपण के लिए 444 परियोजनाओं को स्वीकृत किया है।
विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में वृक्षारोपण कार्य जारी हैं। पर्यावरण संरक्षण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने में यह अभियान मदद करेगा। महापौर मीनल चौबे ने बताया कि रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 60 स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। 232 महिलाओं को अभियान से जोड़ा गया है।
"वीमेन फॉर ट्रीज" अभियान भारत सरकार के "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान से प्रेरित है और केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की "अमृत मित्र" पहल के तहत शुरू किया गया है। मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत सरकारी भूमि, वाटर बॉडीज, आंगनबाड़ी, अस्पताल, स्कूल, उद्यान और रोड डिवाइडर्स में महिलाओं के माध्यम से वृक्षारोपण किया जाएगा।
अभियान से महिला सशक्तीकरण और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी। प्रत्येक महिला को पौधों की देखभाल के लिए प्रतिमाह 8,000 रुपए और जियो-टैगिंग के लिए 1,000 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को बड़े राज्यों में सर्वाधिक पौधरोपण की स्वीकृति मिली है। अभियान से महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगी।
सोत्रdprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन