Ghansyam Sharma / Mon, Jul 28, 2025 / Post views : 153
शिक्षा की गुणवत्ता व शैक्षणिक गतिविधियों पर विशेष जोर
कोण्डागांव/ माकड़ी। पत्रिका लुक (मो.शकील सिद्दीकी)
संयुक्त संचालक (शिक्षा) संभाग बस्तर राजेश पाण्डेय एवं जिला शिक्षा अधिकारी कोण्डागांव भारती प्रधान के निर्देशानुसार माकड़ी विकासखण्ड के समस्त विद्यालयों का 28 जुलाई को औचक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेश देवांगन, खण्ड स्रोत समन्वयक ताहिर खान एवं बी.आर.सी. भेदराम मानकर के मार्गदर्शन में संकुल समन्वयकों द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय खुलने से लेकर बंद होने तक संकुल समन्वयक शिक्षण कार्य के साथ मौजूद रहे। निरीक्षण को व्यवस्थित बनाने हेतु 12 संकुलों को तीन जोन में विभाजित किया गया तथा प्रत्येक जोन में एक प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया। प्रत्येक संकुल समन्वयक को चार से पाँच विद्यालय आवंटित किए गए।
निरीक्षण दल ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु कक्षाओं में शिक्षण कार्य कराया तथा सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बच्चों की प्रार्थना, विद्यालय की स्वच्छता, पाठ्यपुस्तक वितरण, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, आवश्यक पंजियों का संधारण एवं नियमों के पालन जैसी गतिविधियों की भी गहन जाँच की गई।
निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों की जानकारी संकलित कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन