Ghansyam Sharma / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 180
रायपुर। पत्रिका लुक (भावेश जैन)
छत्तीसगढ़ सरकार की व्यापक नक्सल उन्मूलन नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। दंण्डकारण्य क्षेत्र के लगभग 200 माओवादी कैडर, जिनमें वरिष्ठतम नेताओं सहित अन्य सदस्य भी शामिल हैं, ने हिंसा का मार्ग छोड़कर सामाजिक और आर्थिक मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार यह निर्णायक कदम पुलिस, सुरक्षा बल, स्थानीय प्रशासन और जागरूक समाज के निरंतर एवं ईमानदार प्रयासों का प्रतिफल है। शांति, संवाद और विकास पर केंद्रित सतत प्रयासों ने अनेक कैडरों को सम्मानजनक और सौहार्दपूर्ण जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया है।
इन माओवादी कैडरों के औपचारिक पुनर्समावेशन समारोह का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन, जगदलपुर (जिला बस्तर) में शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा। समारोह में माननीय मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
सरकार ने सभी हितधारकों — जनप्रतिनिधियों, मीडिया और नागरिक समाज — के प्रति अपनी हार्दिक प्रशंसा व्यक्त की है, जिन्होंने शांतिपूर्ण और समृद्ध बस्तर के साझा दृष्टिकोण को साकार करने में सकारात्मक योगदान दिया।
मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री/गृहमंत्री छत्तीसगढ़ शासन इस अवसर पर पत्रकार वार्ता भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन