Ghansyam Sharma / Tue, Jun 17, 2025 / Post views : 154
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कोण्डागांव सर्किट हाउस में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के यह 11 साल देश के इतिहास में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रतीक बन गए हैं।
मंत्री देवांगन ने कहा कि यह कार्यकाल केवल सत्ता नहीं, बल्कि सेवा का युग रहा है। देश की राजनीति में पहली बार Performance की राजनीति देखने को मिली है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में Responsive, Responsible और Accountable शासन प्रणाली स्थापित हुई है।
उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में भ्रष्टाचार, घोटाले और बिचौलियों का बोलबाला था, लेकिन मोदी सरकार ने Direct Benefit Transfer के ज़रिए योजनाओं का सीधा लाभ गरीबों तक पहुंचाया। जनधन योजना, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम किसान, पीएम आवास और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। आज भारत के गरीब को सरकारी योजनाओं में केन्द्र में रखा गया है।
इस अवसर पर कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, वरिष्ठ नेता मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल मंच पर उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में मंत्री देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार में देश की छवि बदली है। पहले लोग कहते थे 'ये नहीं हो पाएगा, लेकिन आज कहते हैं -मोदी है तो मुमकिन है । उन्होंने बताया कि आज भारत चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर है और Make In India के ज़रिए निर्यात में बढ़त हासिल कर रहा है।
रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बना है। “ऑपरेशन सिंदूर” जैसी कार्रवाई भारत के बदलते आत्मविश्वास का प्रमाण है। आज भारत “Made in India, पाकिस्तान में Tested और दुनिया में Trusted” बन गया है।
सरकार ने बीते 11 वर्षों में धारा 370 हटाने, तीन तलाक खत्म करने, GST लागू करने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। विदेश नीति में भी भारत का सम्मान बढ़ा है और योग व आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर पहचान मिली है।
अंत में मंत्री ने कहा कि यह 11 साल विकास, विश्वास और बदलाव के रहे हैं। देश आज आत्मनिर्भरता की राह पर है और मोदी सरकार का उद्देश्य है – विरासत भी, विकास भी। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीय मिलकर विकसित भारत के निर्माण में जुटे हैं और आने वाले वर्षों में इसका और व्यापक रूप देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन