Ghansyam Sharma / Thu, May 22, 2025 / Post views : 184
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तैयार किए गए आवास का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राही संतु चक्रेस को उनके नए पक्के घर की चाबी सौंपी और गृह प्रवेश कराया। संतु चक्रेस ने अपने पुराने कच्चे मकान की परेशानियों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री को बताया कि बरसात और गर्मी के मौसम में उन्हें काफी कठिनाइयों का
सामना करना पड़ता था। उन्होंने नए पक्के मकान के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना और सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि अब वे और उनके परिवारजन सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी पाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद को छत मिले। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण अंचलों में बड़ी संख्या में लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अन्य योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी और उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
सोत्र-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन