Ghansyam Sharma / Sat, Aug 23, 2025 / Post views : 168
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले की कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय के औचक निरीक्षण पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में खड़े सरकारी वाहनों पर नज़र पड़ी तो उन्होंने विभागीय कर्मचारियों से उनके उपयोग और दस्तावेजों की जानकारी ली।। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि वाहन चालक और जिम्मेदार कर्मचारी अपने-अपने दस्तावेजों के साथ एसडीएम कार्यालय में तत्काल उपस्थित हों।
इस दौरान जब उन्होंने दो वाहनों पर सीएमएचओ का नामपट्ट (नेम प्लेट) लगा देखा, तो कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन विभागीय उपयोग के लिए होते हैं, इन पर अधिकारी का व्यक्तिगत नेम प्लेट लगाना नियम विरुद्ध है। कलेक्टर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय वाहन निर्धारित नियमों के अनुसार ही उपयोग किए जाएं और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन