Ghansyam Sharma / Sat, Oct 30, 2021 / Post views : 161
कोंडागांव। गुरूवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के साथ नगर के सबसे बड़े तालाब बांधा तालाब का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सर्वप्रथम उन्होंने बांधा तालाब में लगी ‘आमचो कोण्डागांव‘ के लोगो एवं मूर्तियों के आस-पास फूलदार पौधे लगाने के साथ ही पार्क के गलियारे के दोनों ओर नियमित अंतराल में बैठने हेतु बैंच की व्यवस्था तथा पेवर ब्लॉक्स के दोनों ओर सुगंधित एवं पुष्पदार पौधों के रोपण के निर्देश दिये।
इसके अतिरिक्त उन्होंने एसडीएम गौतमचंद पाटिल को जल्द से जल्द तालाब में जमी सिल्द एवं कचरों को साफ कराते हुए तालाब को स्वच्छ कराने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा नगरपालिका सीएमओ सूरज सिदार को कलेक्टर द्वारा पार्क को और अधिक सुंदर बनाते हुए उसके चारों ओर पुष्पदार पौधों का रोपण उद्यानिकी विभाग के सहयोग से कराने को कहा गया। कलेक्टर ने पार्क के दोनों ओर स्थित पार्कों का उन्नयन करने के साथ इन्हें और भी रोचक बनाने के निर्देश दिये। इस मौके पर तहसीलदार विजय मिश्रा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन