Ghansyam Sharma / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 154
कोण्डागांव। पत्रिका लुक ( सरला यादव)
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य चिकित्सालय में एसएनसीयू ईकाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां भर्ती शिशुओं के उचित देखभाल के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने एसएनसीयू वार्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के लिए जीवन रक्षक उपकरण क्रय करने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही ऑक्सीजन प्लांट के सुचारू संचालन हेतु हेतु शीघ्र आवश्यक मरम्मत कार्य शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अजय उरांव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी सहित अस्पताल के चिकित्सकगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन