Ghansyam Sharma / Wed, Aug 27, 2025 / Post views : 161
कोण्डागांव । पत्रिका लुक ( सरला यादव)
कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय परिसर से नई एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। फीता काटकर शुरू की गई यह एंबुलेंस एसबीआई फाउंडेशन द्वारा जिला प्रशासन को प्रदाय की गई है।
एंबुलेंस का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाएगा, जिसका उपयोग जिले में मरीजों को आवश्यकता अनुसार परिवहन हेतु किया जाएगा।
शुभारंभ अवसर पर सीएमएचओ डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रेम मंडावी तथा एसबीआई शाखा के चीफ मैनेजर श्री सपन चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन