Ghansyam Sharma / Fri, Aug 15, 2025 / Post views : 197
कोंडागांव । पत्रिका लुक (सरला यादव)
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि देश सेवा का कार्य सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों के बेहतर निर्वहन से कर सकते हैं। उन्होंने जिम्मेदारियों को पूरे ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद किया और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन