Ghansyam Sharma / Thu, Sep 18, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक। (सरला यादव)
कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कृषि विज्ञान केंद्र, बोरगांव का भ्रमण कर केंद्र में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के वित्तीय सहयोग से संचालित सूअर पालन, बकरी पालन, बतख पालन और हैचरी यूनिट का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने अलंकृत बागवानी इकाई का अवलोकन कर किसानों को सजावटी पौधों के उत्पादन एवं व्यवसायिक उपयोग पर मार्गदर्शन देने की बात कही तथा कंद वर्गीय सब्जियों की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों की सराहना करते हुए स्व-सहायता समूहों के लिए सीखने योग्य यूनिट विकसित करने और स्कूल व कॉलेज विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण व्यवस्था पर जोर दिया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से चल रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी ली और भविष्य में उन्नत कृषि तकनीक के अनुसंधान एवं प्रसार पर बल देते हुए केंद्र के कार्यों की प्रशंसा कर शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित जनपद सीईओ रूपेंद्र नेताम और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन