Ghansyam Sharma / Mon, Jul 14, 2025 / Post views : 173

कोण्डागांव। पत्रिका
शहर में लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुढाराम नेताम ने प्रशासन को घेरा है। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए कहा है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते शहर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है।
ज्ञापन में बताया गया कि हाल ही में मंदिर चौक के पास एक बाइक सवार को तेज़ रफ्तार डंपर ने कुचल दिया, जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा शनिवार शाम घटा, जहां सड़कों पर अंधेरा छाया रहता है और स्ट्रीट लाइट महीनों से बंद हैं।
नेताम ने बताया कि हाईवे पर भारी वाहनों की अवैध आवाजाही और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण आम जनता की जान जोखिम में पड़ी है। शहर की सड़कों और मोड़ो पर दुर्घटनाएं आम हो गई हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक विभाग पूरी तरह निष्क्रिय है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने ज्ञापन के माध्यम से दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने, मृतकों के परिवार को उचित मुआवज़ा देने और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्यवाही नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोत्र proCongresskgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन