Ghansyam Sharma / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 167
केशकाल। पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे-30 केशकाल की जर्जर हालत के खिलाफ सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क के गड्ढों में लेटकर डुबकी लगाई, महिला कांग्रेस ने धान की रोपाई की, युवा कांग्रेस ने मछली जाल फेंका और एनएसयूआई ने गड्ढों में पौधे रोपे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने कहा कि “नेशनल हाइवे 30 से सड़क गायब हो चुकी है, केवल तालाबनुमा गड्ढे शेष हैं। गाड़ियों का सफर दौड़ नहीं बल्कि डांस जैसा हो गया है।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बुधराम नेताम ने सड़कों की दुर्दशा के लिए स्थानीय विधायक, प्रशासन और भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सड़क की मरम्मत जल्द नहीं हुई तो उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा।
कांग्रेस ने महामहिम राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सड़क की स्थायी मरम्मत की मां की। नेताम ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी सदैव आमजन की आवाज उठाती रही है और आगे भी जनहित में संघर्ष जारी रहेगा।
प्रदर्शन में जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन