Ghansyam Sharma / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 157
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांग्रेस पार्टी ने रविवार की शाम "वोट चोर गद्दी छोड़" के नारे के साथ मशाल रैली निकाली। रैली कांग्रेस भवन से प्रारंभ होकर नेशनल हाईवे मार्ग से होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मशाल लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
रैली में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, केशकाल विधायक सन्तराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम, पूर्व जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
नेताओं ने कहा कि आज मशाल जुलूस का जो शुभारंभ हुआ है, वह अब गांव-गांव तक पहुंचेगा और जनता को जागरूक करने का काम करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और वोटों की चोरी कर सत्ता पर काबिज है। कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम नागरिकों को इस सच्चाई से अवगत कराएंगे और जनजागरण अभियान चलाएंगे।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन