Ghansyam Sharma / Fri, Aug 1, 2025 / Post views : 198
भुगतान नहीं होने से ठेकेदार परेशान
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोण्डागांव की लापरवाही से जिले के ठेकेदारों का गुस्सा फूट पड़ा है। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भुगतान वर्षों से लंबित है, जिससे ठेकेदार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। ठेकेदारों का आरोप है कि विभाग द्वारा भुगतान सुनिश्चित करने कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण वे गंभीर संकट में हैं।
इस मुद्दे को लेकर जिला ठेकेदार एसोसिएशन (JCA) कोण्डागांव की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें अध्यक्ष मनीष देवांगन, सचिव अमृत पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि एक सप्ताह के भीतर लंबित भुगतान नहीं किया गया तो ठेकेदार सामूहिक कार्य बंद कर कार्यालय का घेराव एवं उग्र धरना-प्रदर्शन करेंगे।
संघ पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि ठेकेदारों को आंदोलन की राह पर उतरना पड़ा, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। उन्होंने कहा कि ठेकेदार अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने हक की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन