Ghansyam Sharma / Thu, Aug 7, 2025 / Post views : 190
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट सदस्यों द्वारा महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ षासन को सम्बोधित एक ज्ञापन को जिला कलेक्टर कोण्डागांव के माध्यम से प्रेशित किया गया है। ज्ञापन में अल्प संख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों पर कड़ाई से रोक लगाने तथा दुर्ग में आदिवासी युवक-युवतियों के साथ दुर्व्यवहार करके प्रताड़ित करने वाले मामले में ज्योति शर्मा एवं उनके सभी सहयोगियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत 07 दिवस के भीतर एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश देने का आग्रह महामहिम राज्यपाल से किया गया है। हम सभी कम्युनिश्ट, आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान और जायज मांगों को पूरी कराने के लिए पीड़ितजनों का मार्गदर्शन करके उनकी समस्याओं के समाधान व जायज मांगों को पूरी कराने के लिए पत्राचार और जन आंदोलनों का नेतृत्व करके ज्ञापन सौंपकर निरंतर संघर्श करते रहते हैं। हम कम्युनिश्ट के सामने आम जनता ने प्रष्न रखे हैं जिनमें से ’’कुछ लोग क्यों अनर्गल आरोप लगाकर अल्प संख्यकों को बार-बार प्रताड़ित कर रहे हैं ? कभी धर्मांतरण का आरोप लगाकर, तो कभी धर्मांतरित व्यक्ति के षव को दफनाने को लेकर, तो कभी गौ तस्करी का आरोप लगाकर अल्प संख्यकों के साथ गम्भीर रुप से मारपीट किया जा रहा है ? कई बार तो मारपीट के दौरान मौतें तक हो जाती है। दुर्ग में आदिवासी समाज के युवक-युवतियों के साथ सामान्य वर्ग की महिला ज्योति शर्मा एवं उनके साथियों के द्वारा किए गए व्यवहार सम्बन्धी वायरल विड़ीयो में जैसा व्यवहार किया गया है, वह जायज है क्या ? ’’ मामले को संज्ञान में लेकर हमने अल्प संख्यकों पर हो रहे हमलों के मामलों सहित दुर्ग में हुई बड़ी घटना जिसमें एक सामान्य वर्ग की महिला एवं उनके साथियों के द्वारा आदिवासी युवक-युवतियों के साथ किए गए व्यवहार सम्बन्धी वायरल विड़ीयो को गौर से देखा, तो पाया कि सामान्य वर्ग की महिला एवं उनके साथियों के द्वारा आदिवासी युवक-युवतियों के साथ किया गया व्यवहार, व्यवहार नहीं बल्कि गम्भीर रुप से दुर्व्यवहार है, आदिवासियों को प्रताड़ित करना है।
उपरोक्त कारणों से ही कम्युनिश्ट पार्टी ऑफ इंड़िया जिला परिशद् कोण्डागांव के हम सभी कम्युनिश्ट सदस्य, आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग सहित पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अल्प संख्यकों के उपर निरंतर हो रहे हमलों, अत्याचार, अन्याय तथा दुर्ग में सामान्य वर्ग की महिला एवं उनके साथियों के द्वारा आदिवासी युवक-युवतियों के साथ किए गए गम्भीर रुप से दुर्व्यवहार की कड़ी शब्दों में नींदा करते हुए अल्प संख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों पर कड़ाई से रोक लगाने तथा दुर्ग में आदिवासी युवक-युवतियों के साथ गम्भीर रुप से दुर्व्यवहार करने तथा प्रताड़ित करने वाली ज्याति षर्मा एवं उनके सभी सहयोगियों पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत 07 दिवस के भीतर एफ.आई.आर. दर्ज करने के लिए निर्देशित करने की मांग करते हैं। वहीं समय सीमा के भीतर कार्यवाही नहीं किए जाने पर सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी षासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान षैलष, जयप्रकाष, दिनेश, रामचंद, मुकेश, सोमारु, कौशल आदि कम्युनिष्ट साथीगण मौजुद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन