Ghansyam Sharma / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 224
बीजापुर । पत्रिका लुक (अनिल जंगम)
बीजापुर ज़िले के अर्जुनल्ली गांव के चिंतावागु नाले में दक्षिण अमेरिका की आक्रामक प्रजाति ‘प्लेको फिश’ (Pleco Fish) पाई गई है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह मछली स्थानीय जलजीवों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।
सक्शन माउथ और बाघ जैसी धारियों वाली यह मछली एक्वेरियम में काई साफ करने के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन खुले पानी में यह देशी मछलियों के अंडों को नष्ट कर देती है और उनका भोजन हड़प लेती है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह तेजी से फैलने वाली प्रजाति है, जो स्थानीय मछलियों की आबादी को घटाकर जैवविविधता पर गहरा असर डाल सकती है।
सोशल मीडिया पर प्लेको फिश की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। विशेषज्ञों ने इसे “खूबसूरत लेकिन खतरनाक” बताया है।
मछली पालन विभाग और प्रशासन अलर्ट पर है। अधिकारियों ने कहा कि यदि समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो यह न केवल देशी प्रजातियों को खत्म कर सकती है बल्कि पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को असंतुलित कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन