Ghansyam Sharma / Mon, Jul 28, 2025 / Post views : 181
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ के बैनर तले जिलेभर के रसोइए 28 जुलाई सोमवार से तीन दिवसीय धरना आंदोलन पर बैठ गए। यह धरना 28 जुलाई से 30 जुलाई तक ङी.एन.के. मैदान, कोण्डागांव में आयोजित होगा। संघ के जिला अध्यक्ष सगराम मरकाम ने बताया कि आंदोलन के अंतिम दिन यानी 30 जुलाई को रसोइए विशाल रैली निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।
संघ अध्यक्ष ने आगे कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप 50 प्रतिशत मानदेय वृद्धि, अंशकालिक को पूर्णकालिक दर्जा देकर कलेक्टर दर से मानदेय प्रदान करना तथा रसोइयों को काम से निकाले जाने की प्रक्रिया पर रोक लगाना शामिल है।
संघ ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होगी तक तक आंदोलन की राह जारी रहेगी। इधर, धरना के चलते जिले के अधिकांश विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन वितरण प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन