Ghansyam Sharma / Fri, Oct 17, 2025 / Post views : 205
शिक्षक संघ ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, गैर-शिक्षकीय कार्यों से मुक्त करने की भी रखी मांग
विश्रामपुरी। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग के अमर्यादित व्यवहार और गैर-शिक्षकीय कार्यों के दबाव से नाराज़ शिक्षकों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय विश्रामपुरी पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य शिक्षा सचिव एवं डीपीआई समग्र शिक्षा के नाम संबोधित किया गया।
छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष रामचन्द्र सोनवंशी एवं जिलाध्यक्ष सुभऊराम नेताम के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा मोबाइल ग्रुप के माध्यम से लगातार निर्देश और रिपोर्ट मांगी जाती है, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
संघ ने आरोप लगाया कि संयुक्त संचालक राकेश पाण्डेय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान शिक्षकों, रसोइयों एवं कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। हाल ही में बड़ेराजपुर के एक शिक्षक को केवल जींस पहनने की वजह से कार्यालय से अपमानित कर निकाल दिया गया।
संघ ने इसे पूरे शिक्षक समुदाय का अपमान बताया और संयुक्त संचालक को पद से तत्काल हटाने की मांग की। चेतावनी दी गई कि यदि तीन दिवस के भीतर मांगें नहीं मानी गईं तो बस्तर संभाग के शिक्षक उग्र आंदोलन और चक्काजाम करने को बाध्य होंगे।
देखें वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन