Ghansyam Sharma / Sat, Aug 16, 2025 / Post views : 193
राउत नाचा व जीवंत झांकियों के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
कोण्डागांव। पत्रिका लुक(सरला यादव)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कोंडागांव में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यादव समाज गोवर्धन सेवा समिति द्वारा श्रीराधा कृष्ण मंदिर में विशेष आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और सभी ने भगवान श्रीकृष्ण से अपने परिवार के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दोपहर एक बजे मंदिर से नगर के
मुख्य मार्गों पर निकली भव्य शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण, राधारानी और बलभद्र बलराम की जीवंत झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण पारंपरिक राउत नाचा रहा, जिसने जनसमूह का दिल जीत लिया। यादव समाज के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए, वहीं नगरवासी भी भारी संख्या में उमड़े। आयोजन में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी और नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल भी उपस्थित रहे। शहरभर में भक्ति और उल्लास का वातावरण छा गया, चारों ओर "जय श्रीकृष्ण" के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन