Ghansyam Sharma / Thu, Oct 16, 2025 / Post views : 173
फरसगांव। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह संगठन मंत्री समीर खान के फरसगांव प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोशीले उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके पश्चात फरसगांव मंडी प्रांगण में जिला अध्यक्ष सुकूराम नाग के नेतृत्व में पार्टी की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री खान ने कहा कि आम आदमी पार्टी कोंडागांव जिले में संगठन विस्तार को लेकर गांव-गांव तक सक्रिय है। पार्टी का उद्देश्य है कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित जनता तक सरकार की जवाबदेही और जनसरोकारों की आवाज पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी “आम जनता के साथ खड़ी थी, है और आगे भी रहेगी।”
संगठन मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार ने बस्तर में भ्रष्टाचार और लूट की हदें पार कर दी हैं। जल, जंगल, जमीन जैसी आदिवासियों की जीवन रेखा को नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सरकार जनता की समस्याओं से मुंह मोड़कर, आदिवासियों को नक्सली बताकर उत्पीड़न कर रही है।”
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुकूराम नाग ने कहा कि “कोंडागांव जिले के दोनों भाजपा विधायक और सांसद जनता को भ्रमित कर रहे हैं। विकास के नाम पर सिर्फ फर्जी लेटर पैड और घोषणाएं दिखाई देती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सड़कों, पुल-पुलियों और स्वास्थ्य सुविधाओं की हालत बेहद खराब है।”
वहीं पार्टी के संयुक्त सचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जुगल किशोर बोध ने कहा कि “भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। वर्षों से नेताओं ने सिर्फ अपनी तिजोरी भरी है, जबकि जिले के गरीब और आदिवासी आज भी उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित हैं।”
बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से —
विजय प्रधान (जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष), संतोष नाग (जिला मीडिया प्रभारी), सोनसाय नेताम (जिला संगठन मंत्री), जीतू साहू (कोषाध्यक्ष), दुर्गाप्रसाद मंडावी (सचिव), दानसाय मरकाम (किसान विंग अध्यक्ष), उदय सिंहा, शंभू राम कोर्राम, पीलासिंह पोयाम, बिरजू राम सलाम (बड़ेडोंगर ब्लॉक अध्यक्ष), शरबत मरकाम (केशकाल ब्लॉक अध्यक्ष), दीपेश कोर्राम (फरसगांव ब्लॉक अध्यक्ष), रैनूराम सलाम, परमानंद बघेल, बलदेव नेताम, जागेश्वर मरापी, रमेश मंडावी, लच्छूराम कोर्राम, श्यामलाल नेताम, सुनिल शोरी, असाड़ूराम पोटाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन