Ghansyam Sharma / Wed, Oct 29, 2025 / Post views : 202
36 टीमों ने दिखाई दमखम, जाटीबंद आलोर की टीम रही विजेता
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल विधानसभा अंतर्गत फरसगांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत कान्हारगांव में संभाग स्तरीय एक दिवसीय प्रो कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में क्षेत्रभर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कबड्डी वर्ग में कुल 36 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान लिगेश्वरी क्लब जाटीबंद आलोर को मिला, जिसे ₹12,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। द्वितीय स्थान कोरगांव विश्रामपुरी की टीम ने प्राप्त किया, जिसे ₹6,000 का पुरस्कार मिला।
महिला कबड्डी वर्ग में 16 टीमों ने भाग लिया। इसमें माँजी आठगांव की टीम प्रथम (₹3,000) और हैगलपारा गवाड़ी की टीम द्वितीय (₹1,700) स्थान पर रही।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें नारायणपुर की टीम ने प्रथम स्थान (₹8,000) और थाना उरंदाबेड़ा की टीम ने द्वितीय स्थान (₹5,000) प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री जयलाल नाग, जिला पंचायत सदस्य कोंडागांव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दिनेश नेताम, सरपंच ग्राम पंचायत कान्हारगांव ने की।
विशेष अतिथि के रूप में निर्मल नाग (जनपद सदस्य), तुलसीराम नाग (उपसरपंच), पनाऊराम नाग (पटेल), निरगुराम नाग, कांतिलाल शार्दूल, प्रताप मरापी, गुमनसिंह नाग सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ललित शोरी, बुधसन मरापी, रंगनाथ देवांगन, विजय नेताम, जयलाल मरापी, पुनीता नाग, कुंती मरापी, मीरा मरापी, संजय नेताम, जयसिंह गवड़े, रामबाई यादव, अमिला मरापी सहित ग्राम पंचायत कान्हारगांव की पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्वक किया गया और खेल भावना के साथ आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन