Ghansyam Sharma / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 174
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में वेतन भुगतान में हो रही देरी को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मियों ने बताया कि उन्हें पिछले चार माह से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक तनाव झेल रहे हैं।
कर्मियों ने कहा कि वे ईमानदारी से ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके हर माह मानदेय मिलने में अड़चन आती है। आरोप है कि भुगतान प्रक्रिया में कभी हस्ताक्षर, कभी बैंक की तकनीकी समस्या और कभी फेडिंग (Fed) से जुड़ी जटिलताओं का हवाला देकर मानदेय रोका जाता है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि DMF की राशि पहले नियमित खाते में आती है, फिर इसे एनएचएम खाते में स्थानांतरित किया जाता है और उसके बाद कर्मचारियों तक पहुंचती है। इस जटिल प्रक्रिया के कारण वेतन समय पर नहीं मिल पाता।
कर्मियों ने कलेक्टर से मांग की कि DMF मद का अलग बैंक खाता खोला जाए, ताकि भुगतान प्रक्रिया सरल और त्वरित हो सके। इस पर कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन