Ghansyam Sharma / Thu, Aug 14, 2025 / Post views : 178
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (मो. शकील सिद्दीकी)
पुलिस अधीक्षक कोंडागांव वाय. अक्षय कुमार के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में थाना बड़े डोंगर पुलिस ने गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़े डोंगर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव, नशा से बचाव के उपाय, साइबर अपराध से सुरक्षा, महिला अपराध की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन और हाल ही में लागू हुए नए कानूनों की जानकारी दी गई।
थाना प्रभारी बड़े डोंगर ने छात्रों को उदाहरणों के साथ
समझाया कि किस तरह नशा व्यक्ति और समाज के लिए नुकसानदेह है। वहीं, साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बरतने के सुझाव दिए गए। महिला सुरक्षा और यातायात नियमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।
विद्यालय प्रबंधन की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और उन्होंने सवाल-जवाब के माध्यम से अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से नशा मुक्त और अनुशासित जीवन जीने का संकल्प भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन