Ghansyam Sharma / Sat, Jul 5, 2025 / Post views : 149
बीजापुर । पत्रिका लुक ( अनिल जंगम)
जिला बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादियों की बड़ी मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। यह अभियान 04 जुलाई से जारी है, जिसमें माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। अब तक एक पुरुष माओवादी का शव हथियार सहित बरामद किया गया है। चूँकि अभियान अभी भी जारी है, जवानों की सुरक्षा को देखते हुए विस्तृत जानकारी साझा नहीं की जा रही है। अभियान की समाप्ति के पश्चात विस्तृत विवरण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन