Ghansyam Sharma / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 185
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
शासकीय इंग्लिश मीडियम प्राथमिक शाला, ब्लॉक कॉलोनी, कोण्डागांव में भवन निर्माण अधूरा होने और शिक्षकों की गंभीर कमी को लेकर पालकों, शाला प्रबंधन समिति एवं एमसी सदस्यों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षाविद डीएस साहू, धँसराज टण्डन सहित कई पालकों ने चिंता जताई कि विद्यालय का पुराना भवन अत्यंत जर्जर अवस्था में है और नया भवन वर्षों से अधूरा पड़ा है। कलेक्टर वह जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपने की जानकारी दी।
डीएस साहू ने बताया कि लगातार आवेदन के बावजूद निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। वर्तमान में 173 से अधिक छात्र-छात्राएं विद्यालय में अध्ययनरत हैं और प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अनुमान है कि यह संख्या जल्द ही 250 पार कर सकती है।
बारिश के दिनों में जर्जर भवन में बच्चों को पढ़ाई कराना न केवल असुविधाजनक है, बल्कि उनकी सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता है। पालकों ने यह भी शिकायत की कि अंग्रेजी माध्यम के लिए पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पाई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
पालकों, शाला प्रबंधन समिति एवं एमसी सदस्यों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द निर्माणाधीन भवन को पूरा किया जाए और अंग्रेजी माध्यम के विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, जिससे बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन