Ghansyam Sharma / Thu, Jul 31, 2025 / Post views : 208
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (मो. शकील सिद्दीकी)
31 जुलाई को पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेन्द्र देव पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में फरसगांव थाना पुलिस द्वारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रांधना में चलित थाना आयोजित किया गया।
बच्चों को बताया सायबर अपराध से बचाव के उपाय
पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सायबर ठगी के विभिन्न तरीकों और उनसे बचने के उपाय बताए। साथ ही भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई। बच्चों को महिला एवं बाल अपराधों के प्रकार, उनके परिणाम और बचाव के उपाय भी विस्तार से समझाए गए।
यातायात नियम और नशामुक्ति पर जोर
चलित थाना में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता बताई गई। साथ ही नशे से होने वाले खतरों को रेखांकित करते हुए नशामुक्त जीवन जीने की अपील की गई। पुलिस ने कहा कि पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देकर एक जिम्मेदार और सफल नागरिक बनना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
अभियान का उद्देश्य
फरसगांव थाना पुलिस ने बताया कि इस तरह के जागरूकता अभियान लगातार थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों व गांवों में चलाए जा रहे हैं, ताकि युवाओं और बच्चों को कानून की समझ के साथ-साथ अपराध से बचाव की जानकारी मिले और वे अपने भविष्य को सुरक्षित बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन