Ghansyam Sharma / Sun, Jul 6, 2025 / Post views : 158
दुःखद समाचार
पत्नी की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर — पुलिस की तत्परता से समय पर पहुंचाए गए घायल अस्पताल
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोतवाली थाना क्षेत्र के संबलपुर के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसे हायर सेंटर जगदलपुर रेफर किया गया है। दूसरी बाइक पर सवार एक बुजुर्ग, एक महिला और एक युवक घायल हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। कोंडागांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन