Ghansyam Sharma / Sun, Jul 20, 2025 / Post views : 169
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जिले में अवैध मुरूम खनन के खिलाफ वन विभाग की टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। माकड़ी वन परिक्षेत्र के शामपुर परिसर अंतर्गत सागौन प्लांटेशन क्षेत्र में ग्राम मारागांव के पास अवैध उत्खनन की सूचना पर वन अमला मौके पर पहुंचा।
जांच के दौरान विभाग ने अवैध रूप से खनन में लगे एक जेसीबी और दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वन मंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने बताया की विभाग ने कार्यवाही करते हुए एक जेसीबी और दो टैक्टरो को जप्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन