Ghansyam Sharma / Sat, Sep 13, 2025 / Post views : 172
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को कोण्डागांव जिले के ग्राम गोलावंड में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1 करोड़ 69 लाख 52 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 15 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम गोलावंड में शीतला माता मंदिर निर्माण के लिए 5 लाख और सामुदायिक शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपये की अतिरिक्त घोषणा भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कश्यप ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और पुल-पुलिया के विकास पर है ताकि हर गांव जिला मुख्यालय से जुड़ सके। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं की जानकारी ली और महिलाओं को लखपति दीदी योजना से जुड़ने प्रेरित किया। घोषित कार्यों में पुल-पुलिया निर्माण, रंगमंच, अहाता, सीसी सड़क और शिक्षा संस्थानों के भवन शामिल हैं। अकेले खण्डाम, मयूरडोंगर, झारा, पोलंग, बोरगांव, गोलावंड, बेतबेडा, खचगांव, खड़गांव, तोतर, नरिहा, चमई और हंगवा गांवों में 15 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, जिला सदस्य यशोदा कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, दीपेश अरोरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन