Ghansyam Sharma / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 185
विहिप-बजरंग दल सड़कों पर, फरसगांव थाने को सौंपा ज्ञापन
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कांकेर जिले के ईशान वन क्षेत्र में भगवान की मूर्ति के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आने के बाद माहौल गरम हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई और फरसगांव थाने में पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।
फरसगांव थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आलोर के चार युवकों द्वारा की गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को आलोर से गिरफ्तार कर कांकेर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है।
विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजय पोया ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि आरोपियों पर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उदाहरणात्मक दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन