Ghansyam Sharma / Sun, Jun 1, 2025 / Post views : 166
कोण्डागांव। पत्रिका लुक( अजय थॉमस)
शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय आह्वान पर कोण्डागांव जिले पांचों ब्लॉक के शिक्षक एक बार फिर अपनी पुरानी लंबित मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। 1 जून 2025 से जिला मुख्यालय कोण्डागांव में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की शुरुआत की जाएगी।
इस संबंध में शिक्षक साझा मंच छत्तीसगढ़ की ओर से प्रशासन को पत्र सौंपते हुए आंदोलन की विधिवत जानकारी दी गई है। मंच के मुताबिक, वर्ष 2008 के आदेश का पालन करते हुए नियुक्ति पूर्व पूर्ण युवतियुक्तकरण की बहाली, पुरानी पेंशन योजना की पुनर्बहाली, पदोन्नति प्रक्रिया में पारदर्शिता, बी.एड. और डी.एल.एड. दोनों को मान्यता देने जैसी मांगें वर्षों से लंबित हैं।
23 शिक्षक संगठनों की संयुक्त पहल
मंच के अंतर्गत आने वाले 23 शिक्षक संगठन लंबे समय से इन मुद्दों को लेकर शासन से चर्चा कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। इससे नाराज़ होकर संगठनों ने अब जिला स्तर पर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है। इससे पहले चार बार क्षेत्रीय स्तर पर प्रदर्शन हो चुका है।
डीएनके मैदान में होगा धरना स्थल
धरना प्रदर्शन 1 जून से कोण्डागांव स्थित डीएनके मैदान में शुरू होगा । इसे पूर्णत: शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
जब तक मांगें पूरी नहीं, धरना जारी रहेगा
शिक्षक संगठनों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर शासन की ओर से सकारात्मक और ठोस निर्णय नहीं आता, तब तक यह धरना अनिश्चितकालीन रूप से जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन