Ghansyam Sharma / Tue, Jul 29, 2025 / Post views : 184
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नगर पालिका क्षेत्र की गोठान समूह की महिलाएं सोमवार को कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचीं और वर्मीकम्पोस्ट की राशि का भुगतान करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने बताया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान वे पिछले तीन वर्षों से नगरपालिका परिषद कोण्डागांव, के गोठान अन्तर्गत श्रद्धा सिटी लेवल फेडरेशन कोण्डागांव में कार्य कर रही थीं । और वर्मी कम्पोस्ट बनाकर शासकीय संस्थाओं को आपूर्ति करती थीं। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में भाजपा सरकार बनने के साथ ही उनका कार्य बंद हो गया।
समूह की महिलाओं का कहना है कि अब तक उन्होंने 3775.90 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन और आपूर्ति की, जिसका कुल मूल्य 37 लाख 75 हजार 900 रुपये बनता है। इसमें से 3 रुपये 65 पैसे प्रति किलो की दर से लगभग 13 लाख 68 हजार रुपये उनका मेहनताना है, जो आज तक नहीं मिला।
उन्होंने कहा कि बार-बार कृषि विभाग, विधायक, मंत्री सहित कलेक्टर को भी आवेदन सौंपा है कुल मिलाकर समूह की महिलाएं लगातर चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। महिलाओं ने कहा कि हम आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान हैं। यह मेहनत की कमाई हमारे परिवार की रोजी-रोटी का सहारा है। हमें हमारा हक दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन