Ghansyam Sharma / Sun, Jul 27, 2025 / Post views : 186
रायपुर। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर-11ए में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेडिश्योर हॉस्पिटल का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु सतत प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिश्योर हॉस्पिटल, विशेष रूप से बोन मैरो ट्रांसप्लांट जैसी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा के साथ, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। उन्होंने हॉस्पिटल प्रबंधन को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह संस्थान आमजन को उत्कृष्ट उपचार प्रदान करेगा।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। राज्य ने शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण जैसी गंभीर समस्याओं में उल्लेखनीय सुधार करते हुए अन्य राज्यों के लिए मिसाल पेश की है।
कार्यक्रम में विधायक मोतीलाल साहू, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श नंद कुमार साहू, तथा हॉस्पिटल निदेशक डॉ. विकास गोयल और डॉ. मीनल गोयल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे।
सोत्र dprcg
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन