Ghansyam Sharma / Tue, Aug 5, 2025 / Post views : 167
कोण्डागांव।पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल तीन दिवसीय प्रवास पर बस्तर संभाग पहुंचे हैं। इस दौरान वे कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रवास के पहले दिन मंत्री कोंडागांव जिले के फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने इलाज कराने आए मरीजों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने।
मंत्री जायसवाल ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि एक माह पूर्व बस्तर संभाग में 100 से अधिक नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जा चुकी है, जिससे यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
हाल ही में एम्बुलेंस की कमी के चलते हुई एक मरीज की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही गंभीर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एम्बुलेंस समय पर न पहुंचने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाई जाती है और राशि काटी जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में एम्बुलेंस की संख्या बढ़ाकर 300 से 375 कर दी गई है, ताकि मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।
मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि दूरस्थ अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जाएं और हर व्यक्ति को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके। उनके इस प्रवास से ग्रामीणों में उम्मीद जगी है कि स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन